मुंबई: 29 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिमन्यु गुप्ता के करीब ५ लाख फॉलोअर्स होने के बावजूद घरों के ताले तोड़कर चोरी करता था। वह महंगे सामान के साथ साथ , जूते-चप्पल तक चुराता था। उसे विनोबा भावे नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 14 मोबाइल फोन, धारदार हथियार, जूलरी और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। अभिमन्यु के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस गहराई से जांच कर रही है कि उसने कितनी वारदात को अंजाम दिया ये खंगाला जा रहा है ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिमन्यु सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। वह शानो-शौकत और मजे की जिंदगी के लिए चोरी करता था। उसके खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे और अन्य जगह पे घरों के ताले तोड़कर चोरी के आरोप में केस दर्ज हैं। वारदात के वक्त अभिमन्यु अपनी पहचान छुपाने के लिए रुमाल टोपी और चेहरे पर मास्क पहनता था।


पुलिस उप-निरीक्षक पद्माकर पाटील के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने करीब १५० से 160 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। टोपी रुमाल और मास्क पहने होने के कारण वह पहचान में नहीं आता था। एक फुटेज में एक जगह जब वह अपनीमास्क उतारते हुए दिखाई दिया, तो पुलिस को उसकी पहचान करने में आसानी हुई। मुखबिर की मदद से जाल बिछाने पर आरोपी के कुर्ला में आने की सूचना मिलने पर उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

GIPHY App Key not set. Please check settings